2024 में वर्डप्रेस ब्लॉग कैसे बनाये पूरी जानकारी – स्टेप बाई स्टेप

wordpress दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय content management system है, इसकी लोकप्रियता आप इस बात से ही समझ सकते है कि दुनिया भर में बनने वाले समस्त website में से 40% website इसी से बने हुए है ऐसे में  यदि आप blogging के क्षेत्र में नए है और आप भी wordpress के बारे में अभी अभी सुने है तो आपके मन में भी यह सवाल उठना सामान्य है कि wordpress par blog kaise banaye 2024?

पर आपको चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है, आप चाहे ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हो या फिर blogging के क्षेत्र में कदम रखने के बारे में सोच रहे हो, wordpress par blog kaise banaye यह पोस्ट आपके लिए बहुत कारगर होगा।

तो कुछ भी समझने से पहले हमें यह जान लेना आवश्यक है कि wordpress क्या होता है। क्योंकि इस लेख में अन्य  description wordpress से ही सम्बंधित है। इसलिए आपको  wordpress के विषय में सामान्य जानकारी होनी आवश्यक है। आइये जानते है कि आखिर ये wordpress होता क्या है?

wordpress kya hota hai ?

wordpress एक content management system या CMS होता है, जिसका मूल कार्य आपके द्वारा प्रदान किये जाने वाले content को manage करना होता है। यह content – text,  emoji, coding, image, gif, video किसी भी रूप में हो सकता है। आप wordpress को जो भी वस्तु देंगे उसे वह webpage पर  प्रदर्शित करेगा। चूँकि यह आपके द्वारा दिए गए content को store करता है और समय आने पर उसे प्रदर्शित करता है इसी कारन इसे CMS कहा जाता है।

wordpress के विषय में अधिक जानकारी के लिए यह लेख अवश्य पढ़े – wordpress क्या है ?

यदि आप wordpress का प्रयोग नहीं करते है तो आपको html file को server पर upload करने की आवश्यकता होगी, इस html file में प्रदर्शित किये जाने वाले सभी content सामग्री आपके file manager या कंप्यूटर स्टोरेज में एक जगह पर स्थित होंगे। यदि फाइल लोकेशन में थोड़ा भी changes आते है  तो आपके html फाइल में error प्रदर्शित हो सकता है, जिसके कारण आपके webpage blank दिखाई दे सकता है। इसलिए ऐसे परेशानी से बचने के लिए wordpress जैसे CMS का प्रयोग किया जाता है।

wordpress को प्रयोग करने का केवल एक यही लाभ नहीं है।  इसके advantages की लम्बी लिस्ट मौजूद है और यही कारण है कि दुनियाभर में बनने वाली सभी website में से 40% वेबसाइट केवल wordpress से बनी हुई है। यह कोई छोटा आंकड़ा नहीं है। इसलिए यहाँ पर आपको इस बात की जानकारी होनी आवश्यक है कि wordpress par blog kaise banaye? आइए समझते है –

wordpress par blog kaise banaye ?

तो wordpress पर blog बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से तीन चीजों की आवश्यकता होती है जो है –

  1. doamin name
  2. web hosting
  3. wordpress

उपरोक्त तीनो के विषय में हम आपको एक एक करके detail में जानकारी देंगे, ताकि इस लेख को पढ़ने के पश्चात आपके मन में किसी भी प्रकार की शंका न रहे। तो आइये सबसे पहले समझते है कि यह domain name क्या होता है –

domain name क्या होता है ?

domain name कुछ और नहीं आपके website का  मुख्य नाम होता है, इसे मूल रूप से www.yoursitename.com के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। हालाँकि domain name को मूल रूप से IP address के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। जैसे किसी वेबसाइट का domain name इस रूप में भी प्रदर्शित किया जा सकता है :- 140.822.32.115

परन्तु इसे याद रख पाना एक जटिल कार्य है। इसके अपेक्षा yoursitename.com याद करना काफी आसान है। इसलिए लोग domain name इसे ही समझते है।

domain name कैसे ख़रीदे ?

domain name खरीदने के लिए आपको सामान्यतः किसी domain registrar के पास संपर्क करना होता है। वर्तमान समय में internet में बहुत सी कम्पनिया मौजूद है, परन्तु इनमे सबसे प्रमुख है –

  1. godaddy
  2. namecheap
  3. bigrock

भारत में अधिकांश website holder अपना domain नाम godaddy से ही खरीदते है क्योंकि यह कम्पनी  domain name के लिए बहुत अधिक trustworth है, साथ ही समय समय में यहाँ आपको अन्य कंपनियों के तुलना में बेहतरीन offer भी दिखाई देते है।

तो आज हम भी आपको godaddy से domain name register करने के procedure को बतलायेंगे, यह wordpress par blog banane की एक प्रमुख step है। तो godaddy से domain register करने के लिए आपको निम्न कार्य step by step करने की आवश्यकता होगी –

  1. सबसे पहले आपको godaddy के official website पर जाना होगा। यहां आपको एक search बार दिखाई देगी जिस पे आपको अपना मनचाहा domain name search करना होगा।मैं यहां उदहारण के लिए coolindians.in search कर  कर रहा हूँ।
godaddy se domain kaise kharide
चित्र : godaddy से domain name खरीदना

2. अगले step में आपको नए page में बतलाया जाएगा कि क्या इस नाम का कोई doamain अब तक registered है या unregistered . यदि यह unregistered है तो आप बिना किसी परेशानी के यह domain खरीद सकते है। और यदि यह registered है तो आपको domain की मुँह मांगी दाम सामने वाली पार्टी को देनी पड़ेगी। यहाँ हम देखते है कि search किया हुआ domain (coolindians.in) हमें प्राप्त हो सकता है।

wordpress par blog kaise banaye

3. जब आप add to cart बटन क्लिक करते है तो उसी webpage के right sidebar में आपको आपके cart details दिखाई देती है, जिसमे आप अपने product की date को extend या कर सकते है, इसी के आधार पर आपका domain का total price (tax के साथ) दिखाई देगा। आगे continue to cart करके आप अगले page पर पहुंचेंगे जहाँ पर अपने payment method को select करके भुगतान करेंगे और इस domain के निश्चित समय के लिए आप मालिक बन जाएंगे।

wordpress par blog kaise banaye

2. web hosting kya hota hai?

domain name खरीद लेने के बाद आप किसी एक domain के मालिक तो अवश्य हो जाते है और इस नाम को search करने पर इस साइट में मौजूद चीजों तक पहुंच जाते है। परन्तु यहां एक बात आपको अवश्य जानना चाहिए कि domain name केवल एक address है, इस address में चीजों को store करने के लिए आपके पास storage होने चाहिए और ये सामान्य harddisc हो सकते है परन्तु इसे सर्वर के रूप में 24 घंटे ऑनलाइन रखना आवश्यक है ताकि आपके address तक पहुंचने वाले व्यक्ति को 24 घंटे यह data प्राप्त होता रहे।

इस प्रकार के storage को बनाना तो आसान है पर इसे live रख पाना बहुत कठिन कार्य है। तो इसी के लिए hosting provider मौजूद होते है।

web hosting कुछ और नहीं आपके data को स्टोर करके 24 घंटे के लिए online रखने वाला service provider होता है। वर्तमान समय में भारत में अपनी hosting सेवाए देने वाले वासे तो बहुत से कंपनी मौजूद है परन्तु हम  तीन प्रमुख कंपनियों की लिस्ट दे रहे है –

  1. hostinger
  2. hostgator
  3. a2hosting

तो आप उपरोक्त तीनो में से किसी भी hosting provider का चयन कर सकते है। परन्तु मैं यहाँ पर आपको hostinger के समबन्ध में step by step जानकारी प्रदान कर रहा हूँ-

Web Hosting kaise kharide?

  1. hostinger में web hosting खरीदने के लिए आपको सबसे पहले hostinger के homepage पर जाना होगा। यहाँ आपको विभ्भिन प्रकार के hosting plans दिखाई देंगे। मैं आपको सलाह देता हूँ यदि आप blogging में beginner है तो आपको single share web hosting plan के साथ जाना चाहिए क्योंकि यह आपके बजट के अंदर भी होता है और साथ ही beginning के हिसाब से यहाँ आपको सारी आवश्यक सुविधाएं भी मिल जाती है।

hostinger se hosting kaise kharide

2. add to cart करने के बाद आपको अगले webpage पर ले  जाया जाता है जहां आपको plan का समय (plan period) पूछा जाता है, और टैक्स जोड़कर आपको कुल लागत बतलाया जाता है। (आप चाहे तो hostinger company की तरफ से provide एक सामान्य सा कूपन यहां पर उपयोग करके 7% का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते है यह कूपन का नाम है – 1NITISH968)

wordpress blog kaise banaye hosting plan

3. अंत में आप checkout करते है और आपको भुगतान की विधि के बारे में पूछा जाता है जैसे ही आप भुगतान करते है आपके नाम से hosting plan book हो जाता है।

Hosting server me wordpress kaise install kare?

अब चूँकि आपके पास doamin और hosting दोनों आ गया है, अब आप अपना मुख्य कार्य आरम्भ कर सकते है जो कि है – hosting server mewordpress kaise install kare.

इस कार्य को करने का step by step विधि नीचे दिया जा रहा है –

  1. सबसे पहले अपने hosting के hosting panel (hpanel/cpanel) के डैशबोर्ड में जाइए। यहाँ आपको एक auto installer नामक tab दिखाई देगा। आपको उसपर क्लिक करना है।

hosting server par wordpress kaise install kare

2. auto installer में जाते ही आपको wordpress install करने का option दिखेगा, उसपर क्लिक करते ही आपके server पर wordpress install हो जाएगा।

hosting server par wordpress kaise install kare

3. इस प्रकार केवल एक क्लिक मात्र से आपको आपके hosting server में wordpress install मिलेगा। आइए आगे देखते है कि wordpress par blog kaise banaye –

WordPress blog kaise banaye 2024?

अभी तक हमने अपने server पर wordpress इनस्टॉल कर लिया है, अब हम wordpress के माध्यम से blog बनाएंगे। आइए एक एक कर के समझते है –

  1. सबसे पहले अपने wordpress के dashboard में जाए। यहां आप चूँकि blog बनाने वाले हैं तो मेरी सालाह है कि आप elementor नामक plugin install कर ले।
  2. dashboard में आपको post नाम का tab left side में दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।

wordpress par blog kaise banaye

3. एक बार post पर click करते ही आपको नए page पर ले जाया जाएगा जहाँ पर आपको add new post पर क्लिक करना है जिससे आपको अगले पेज पर ले जाया जाएगा। यहां आपको post का title लिखने कहा जाएगा, यहां अपने ब्लॉग पोस्ट का title लिखे और साथ ही edit with elementor दिखाई देगा। आप edit with elemntor पर जाए।

wordpress par blog kaise banaye

4. जैसे ही आप edit with elementor पर क्लिक करते है आपको एक नए page पर ले जाया जाता है।इस पेज पर आपको content लिखने के बहुत से विकल्प elementor plugin की सहयता से मिल जाती है। कुछ उदाहरण के साथ हम आपको elementor के क्रियाविधि को प्रकट कर रहे है। जिससे आपको blog बनाने में आसानी होगी।

5. सबसे पहले webpage पर दिखाई दे रहे box पर क्लिक करे यहाँ आपको तीन विकल्प प्राप्त होगा जिसमे से आपको पहला विकल्प का चयन करना है जिसमे + sign दिखाई दे रहा है।

wordpress par blog kaise banaye

6. इसमें क्लिक करते ही आपके सामने एक box प्रकट होगा इसमें आपको अपने content के लिए उपयुक्त layout का चयन करना है। मैं यहाँ single layout का चयन कर रहा हूँ जो कि पहला विकल्प है।

elementor blog kaise banaye

7. इस  विकल्प का चयन करते ही layout आ जाएगा, जिसपर क्लिक करते ही आपको elementor के options left sidebar पर दिखाई देगा।

8. अब आप sidebar में से heading, text आदि चुन कर आगे बढ़ सकते है। उदाहरण के लिए मैं यह पर text का चयन कर रहा हूँ। आपको दिखाई दे रहे text button पर क्लिक करते हुए उसे layout वाले बॉक्स पर drop करना है (drag & drop method से) इसके बाद left sidebar में पुनः एक  नया layout प्रकट होगा इससे आपको अपने content को लिखना है।

wordpress blog page design kaise kare

9. एक बार content लिख लेने के बाद आपको left sidebar में दिख रहे publish बटन पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार आप केवल 9 step में बेहतरीन तरीके से WordPress में blog बनाना सीख सकते है।

यह भी पढ़े 

ब्लॉग के लिए Seo फ़्रेंड्ली आर्टिकल कैसे लिखे ?

ब्लॉग के लिए कीवर्ड रीसर्च कैसे करे?

अंतिम शब्द : WordPress par blog kaise banaye 2024

वर्तमान युग को डिजिटल क्रान्ति का युग भी कहा जाता है, क्योंकि हमारे generation में जितने digital development को हमने देखा है, कि शायद ही किसी और generation ने इतने विकास को अपने आँखों से देखा होगा। परन्तु आप यदि इस युग में भी किसी नए चीज को सीखने से कतरा रहे है तो यकीन मानिए आप बहुत सी चीजों को miss कर रहे है। ऐसे में यह लेख wordpress par blog kaise banaye आपको एक सरल और सबसे उपयोगी content management system wordpress पर blog बनाने के क्रियाविधि पर सटीक tutorial प्रदान करता है।

आशा करता हूँ कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको WordPress par blog kaise banaye में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो नीचे comment करके हमें बताए, हमारी team शीघ्रातिशीघ्र आपसे संपर्क करेगी।  धन्यवाद।

1 thought on “2024 में वर्डप्रेस ब्लॉग कैसे बनाये पूरी जानकारी – स्टेप बाई स्टेप”

  1. आपके इस बहुमूल्य वेबसाइट में अतिथि लेख प्रकाशित करने का शुभ अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद नितीश जी।

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.