जेईई मेंस और एडवांस क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

JEE kya hai :-  भाई कुछ ना करो तो एंजिनीरिंग कर लो, अक्सर ऐसे डायलॉग आप ने अपने आस-पास कई बार बोलते हुए सुना होगा की इंजीनियरिंग बेस्ट है कर लो।

इंजीनियरिंग बेस्ट तो है लेकिन इतना  आसान भी नहीं, ऐसे में यदि अगर आपका भी सपना है की आप 12th पास करने के बाद इंजीनियरिंग करे और इंजीनियर बने? तब आपको मालूम होगा की इंजीनियरिंग करने के लिए BE (Bachelor of Engineering) या B.Tech (Bachelor of technology) करना ज़रूरी होता है।

jee mains kitne marks ka hota hai
Photo Credit: Pexels.com

लेकिन क्या आप जानते है की बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग(BE) और  बैचलर ऑफ टेक्नॉलजी यानी B.tech के लिए आपको इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी Entrance Exam भी देना होता है। उसके बाद ही आपको किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलता है।

इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए वैसे तो कई सारे entrance Exam, state लेवल पर होते रहते है। लेकिन अगर आपका सपना IIT, NIT जैसे कॉलेज में जा कर पढ़ना है और वहाँ से अपनी इंजीनियरिंग पूरी करना है, तब इसके लिए आपको JEE का entrance exam देना होगा।

आज की पोस्ट में हम बात करेंगे की Jee mains और JEE Advanced क्या होता है? jee mains के लिए 12th में कितने percentage required होता है? जेईई मेंस का पेपर कितनी बार दे सकते हैं? और जेईई मेंस के लिए क्या योग्यता चाहिए ?आज हम इस लेख के माध्यम से आपको आईटीटी जेईई के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे है। जिसे आपको इंजीनियर बनाने में मदद करे, इसलिए लेख को ध्यान से पढ़े।

JEE kya hai?

अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए नैशनल लेवल पर कई सारी परीक्षाएँ होती है जिसमें से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination) यानी JEE एक है। यह एक नैशनल लेवल एट्रेंस एग्जाम जिसकी परीक्षा हर साल दो बार CBSE द्वारा Conduct किया जाता है। लेकिन कुछ सालो पहले JEE को दो भागो में बाँट दिया गया, पहला JEE Main और दूसरा JEE Advance.

JEE Main का एग्जाम कौन दे सकता है?

JEE Main exam eligibility की बात की जाए तो इंजीनियरिंग कॉलेज एडमिशन लेने के लिए 11th और 12th से Physics, Math’s और Chemistry यानी PCM स्ट्रीम से पढ़ कर पास करने वाले स्टूडेंट ही केवल JEE Main का एग्जाम दे सकते है। साथ ही वो भी स्टूडेंट भी इस एग्जाम को दे सकते है जो अभी 12वी में फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री लेकर पढ़ रहे है।

JEE Main का एग्जाम पास करने से कहां एडमिशन मिलेगा?

यदि आप JEE main का एग्जाम अच्छे नम्बर से पास करते है तब आपको NITs/IIITs/GFITs जैसे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। वही अगर आपके नम्बर JEE Main एग्जाम में कम आते है तब आपको अन्य कोई दूसरा अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज मिलेगा।यानी आपका जितना स्कोर अच्छा होगा आपको उतना ही अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज मिलेगा।

JEE Main का पेपर कैसा होता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की जेईई मेंस का पेपर ऑनलाइन होता है। जिसमें कुल 90 प्रश्न पूछे जाते है। जिसमें हर विषय ( फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) से 30-30 नम्बर के सवाल आते है। 

जेईई मेंस का एग्जाम कुल 360 नम्बर का होता है। जिसमें सभी question objective टाइप के होते है, यानी एक सवाल के 4 जवाब में से आपको एक सलेक्ट करना होता है। इसके साथ ही इस एग्जाम में negative marking भी होती है। यानी आपके हर एक गलत जवाब पर 1/4 नम्बर (0.25 अंक) काट लिया जायेगा।

JEE Mains एग्जाम कितनी बार दे सकते है?

जेईई मेंस एग्जाम कितनी बार दे सकते है इसको लेकर कुछ स्टूडेंट कन्फ़्यूज़ रहे है। इसलिए आपको बता दे 

जेईई मेंस का पेपर आप जब से 12th क्लास में पढ़ रहे है तभी से लेकर 3 सालो तक जेईई मेंस का एग्जाम दे सकते है। यह एग्जाम हर साल में 2 बार होता है। यानी आप जेईई मेंस कुल 6 बार एग्जाम दे सकते है। 

जेईई मेंस एग्जाम की फीस कितनी है?

जेईई मेन पंजीकरण शुल्क महिलाओं और पुरुष उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग है। जोकि निम्नलिखित है –

कोर्स जेईई मेन पंजीकरण शुल्क (Gen/OBC/EWS)जेईई मेन पंजीकरण शुल्क (ST/PWD/SC/Transgender)
B.tech/BE और B.Planning और B.Arch महिलाओं के लिए 1500 रुपए और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपएसभी के लिए 1500 रुपए
B.E./BTech & BArch और  BE./BTech & BPlanning और  BE./B.Tech, BArch & B. Planning और BArch & BPlanning महिलाओं के लिए 3000 रुपए और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 6000 रुपएसभी के लिए  3000 रुपए

Jee Mains का entrance exam form कौन भर सकता है?

बहुत सारे स्टूडेंट के मन में यह सवाल होता है की जेईई मेंस में जाने के लिए 12वी में कितने नम्बर चाहिए? आपकी जानकारी के लिए बता दे की Jee Mains का आवेदन पत्र कोई भी इंटरमीडिएट क्लास में उत्तीर्ण PCM यानी Physics, Math’s और Chemistry का छात्र भर सकता हैं, चाहे उस स्टूडेंट को 12वी में कितने प्रतिशत नम्बर मिले हो। परंतु कुछ संस्थानों में प्रवेश के लिए न्यूनतम प्रतिशत का मानदंड पूरा करना अनिवार्य होता है। जिन्हें पूरा करने के बाद ही आप उस कॉलेज से एडमिशन ले सकते है।

जेईई मेन में कितने नम्बर पर अच्छा कॉलेज मिलता है?

जेईई मेन में कितने नम्बर पर अच्छा कॉलेज मिलता है? इसके बारे में हर एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट जानना चाहता है। जिसे 12वी के बाद से इंजीनियरिंग कॉलेज में अपना दाख़िला लेना है। 

जेईई मेन में अच्छा कॉलेज मिलने के लिए कोई अंक निर्धारित नहीं किया गया है। 

इसके लिए हर साल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) द्वारा कटऑफ निकलता है, जोकि हर साल ऊपर नीचे होता रहता है। कटऑफ पर निर्धारित करता है की आपको कौनसा कॉलेज मिलेगा। यानी आपका जितना अच्छे नम्बर होगा उतना ही अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज मिलेगा 

JEE Advanced क्या है?

JEE Mains इंजीनियरिंग कॉलेज एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced  की तरह ही एक entrance exam है। लेकिन Jee Advance और JEE Mains में बहुत ही अंतर है।

Jee Advance यह JEE Mains से ऊपर का एक अलग लेवल है। जिसका एग्जाम केवल वही स्टूडेंट दे सकते है जिनकी रैंक जेईई मेंस के टॉप एक लाख पचास हजार में शामिल हो। इस जेईई एडवांस एग्जाम को पास करने वाले स्टूडेंट को आईआईटी जैसे कॉलेज में एडमिशन मिलता है।

JEE Advance का एग्जाम कौन दे सकता है? |JEE advanced exam eligibility criteria in hindi 

JEE Advance एग्जाम की बात की जाए तो इसमें वो छात्र भाग ले सकते है जिन्होंने 12th क्लास में 75% मार्क्स से पास हुए हो, साथ ही Gen & OBC के लिए 75% मार्क्स वही ST, PWD और SC के लिए 65% नम्बर से पास छात्र भी इस एग्जाम में भाग ले सकते है।

लेकिन इसके लिए उन स्टूडेंट्स को JEE Mains एंट्रन्स एग्जाम में अपना रैंक 2 लाख के अंदर लाना होगा, इसका मतलब केवल 1.5 लाख ही स्टूडेंट इस पेपर देने को दे सकते है। इसके साथ ही JEE Advance का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट की आयु 24 वर्ष से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, और कोई भी स्टूडेंट अधिकतम इस एग्जाम 2times/years तक ही JEE Advance एग्जाम दे सकता है।

Also Read :-

12th आर्ट्स के बाद करे ये बेस्ट कोर्स?

जानिए 12th में टॉपर कैसे बने ?

दोस्तों आज की पोस्ट में हमने जाना की JEE क्या है? और JEE Mains और JEE Advanced में क्या अंतर है? इसके साथ ही हमने यह भी जाना की किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको जेईई मेंस का एग्जाम देना होगा? जेईई मेन में कितने नम्बर पर अच्छा कॉलेज मिलता है? 

उम्मीद करते है आपको JEE क्या है इसकी जानकारी मिल गई होगी, यदि आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.