गूगल से शॉपिंग कैसे करे – जानिए सबसे आसान तरीके

Google se Shopping Kaise Kare :- दोस्तों आज की इस पोस्ट मे हम जानेगे की गूगल से शॉपिंग कैसे करे? उसके आसान तरीके की जानकारी आज हम आपको step by step देने जा रहे है। की कैसे आप घर बैठे बड़े आराम से Google से ऑनलाइन shopping कर सकते है।

इसे पहले हमें जाना था की सबसे सस्ता ऑनलाइन शॉपिंग अप्प कौनसा है। आज हम जानने जा रहे है की गूगल से सामान कैसे खरीदते है।

दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि COVID-19 महामारी की वजह से हमारे रोजमरा के जिंदगी मे काफी परिवर्तन आ गए हैं। और उसमे से एक ये आदत भी शामिल हो गई हैं। की अब हम महामारी की वजह से बाहर ना जाकर घर से ही ऑनलाइन शॉपिंग करना ज़्यादा पसंद करने लगे हैं।

जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक item हो गए, कपड़े हो गए, खाने पीने की चीज हो गई, और भी अन्य कई सारे आइटम है (book, shoes, home appliance…. etc) यह सारी चीजें आज के समय में ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

पर प्रॉब्लम तब हो जाती है जब हमे कोई भी वस्तु लेना होता हैं तब हमें अलग-अलग shopping site पर visit करना पड़ता है। और उसे भी बड़ी प्रॉब्लम तब हो जाती है जब सारे साइट पर मूल्य अलग-अलग होता हैं । ऐसे में उपभोक्ता को अपने प्रोडक्ट की प्राइस को compare करने मे बहुत परेशानी होती हैं।

जबकि गूगल shopping की मदद से आप एक ही जगह पर प्रोडक्ट के price compare कर के खरीद सकते हैं. तो चलिए पूरे विस्तृत तरीके से जानते हैं कि Google से shopping कैसे करे? लेकिन उसे पहले आइये जानते है कि गूगल शॉपिंग क्या है?

Google Shopping क्या हैं?

आज पूरी दुनिया में गूगल का उपयोग सबसे ज़्यादा होता है। ऐसे में अपनी सर्विस को और भी बेहतर बनाने के लिए गूगल ने गूगल शॉपिंग की शुरुआत की, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने समय को बचा कर आसनी से अपने प्रोडक्ट को गूगल पर खोज पाये और आराम से शॉपिंग कर पाये।

Google Shopping किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट को खोजने का एक बेहतरीन तरीका है। इसकी मदद से आप प्रोडक्ट के मूल्य को compare करने के साथ हर साइट पर मौजूद प्रोडक्ट रिव्यू को भी आसानी से जान सकते है।

गूगल शॉपिंग उपभोक्ता और विक्रेता के बीच की एक कड़ी है जो अपने उपभोक्ता को अपनी ख़रीदी पूरी करने में मदद करता है। Google shopping पर Displayed (प्रदर्शित) होने वाले प्रोडक्ट गूगल खरीदे ऑफर के द्वारा की गई हर ख़रीदारी पर गूगल एक कमिशन प्राप्त (अर्जित) करता है। 

गूगल से शॉपिंग कैसे करे?

Google अपने उपभोक्ताओं को सही और बेहतरीन जानकारी पहुँचाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। जिससे उपभोक्ताओं तक प्रोडक्ट से सम्बंधित सही जानकारी पहुँचे और ग्राहकों को शॉपिंग करने मे सहायता प्राप्त हो।

Google से shopping करने के लिये निम्नलिखित step को follow करे – 

Step 1:- सबसे पहले अपने मोबाइल या laptop के browser मे जाए और फिर google.com को open करे।

Step 2:- Google.com search करने के बाद जब site खुल जाए तब आप जो कुछ भी ख़रीदना चाहते हैं या जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं उसे सर्च वाले option पर जाकर type करे 

जैसे कि example के लिए टाइप किया है Jacket for Mens, वैसे ही आपको जिस चीज की शॉपिंग करना हो आप टाइप करके सर्च कर सकते है! 

Step 3:- सर्च करने के बाद आप google shopping लिंक पर क्लिक करना हैं  जो कि आपको गूगल शॉपिंग के पेज पर ले जाएगा। जैसा की आप नीचे इमिज में देख सकते है।

यहाँ आपने जो सर्च किया है उसके अनुसार प्रोडक्ट दिखेंगे, यहाँ आपको हर product से जुड़ी सारी जानकारी आपको प्राप्त हो जायेंगी.

यहां आप सभी ऑनलाइन साइट के प्रोडक्ट को आप एक ही जगह पर देख सकते हैं और सबके मूल्य भी compare कर सकते हैं फिर अपने सुविधा के अनुसार मूल्य पर खरीदी कर सकते है!

Step 4 :- Page के left side में filter’s के option दिए होते हैं जैसे कि ब्रांड, मूल्य (price),color, Size, etc. जिसके द्वारा आप अपने लिए बेहतरीन Product का चुनाव कर सकते हैं।

Step 5:- यहाँ product के बारे मे सारी जानकारी विस्तृत रूप मे मिल जाएगी जैसे कि आपका product कहाँ – कहाँ मिल सकता है. (जैसे Flipkart, Myntra, Amazon etc) जैसे shopping साइट, जहां product के मूल्य दिए होते हैं। जहां से आप product के मूल्य को compare कर shopping कर सकते हैं।

Step 6:- कई लोगों ने product से जुड़े रिव्यू भी दिए होते जिससे आपको product के क्वालिटी से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त हो जाती है!

Step 7:- यदि आपको प्रोडक्ट पसंद आ जाती हैं और आप लेना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां अपना Account बना कर शॉपिंग कर सकते हैं।

Google से Shopping करने के फ़ायदे –

  • किसी भी प्रोडक्ट की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।
  • आसनी से अपने प्रोडक्ट को खोज सकते है।
  • एक साथ कई सारी वेबसाइट पर प्रोडक्ट की क़ीमत का पता लगा सकते है।
  • किसी भी प्रोडक्ट का रिव्यू चेक कर सकते है।
  • अलग-अलग शॉपिंग साइट पर जाने की ज़रूरत नहीं है।
  • गूगल शॉपिंग पर किसी भी तरह का कमीशन नहीं लेता है।

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने जाना की कैसे आप गूगल की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है, आशा करता हूँ आपको सभी सवालों के जवाब मिल गये होंगे, यदि आपको कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें कॉमेंट करके बता सकते है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.