अब घर बैठे इंग्लिश सीखना हुआ और भी आसान – जानिए इन 9 इंग्लिश लर्निंग ऐप्स के बारे में

 English kaise sikhe? english bolna और padhna kaise sikhe? नमस्ते दोस्तों क्या आप जानना चाहते है की इंग्लिश लिखना और बोलना कैसे सीखे तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर आये है।

हम में से कई लोग यह जानना चाहते है कि इंग्लिश कैसे सीखे जा सकती है?  इसलिए अक्सर हम कोई ना कोई ऐसा तरीक़ा खोजते रहते है। जिससे की हम आसानी से इंग्लिश बोलना और लिखना सीख पाये।

इंग्लिश भाषा का कितना महत्व है। ये हम सभी जानते है। भारत में भी बहुत से लोग इंग्लिश बोलना चाहते है। और बोलना पसंद भी करते है।

ऐसा करने के लिए हम में से बहुत से लोग english speaking course भी करते है। ऑनलाइन इंग्लिश स्पीकिंग की क्लास भी लेते है।या English Coaching Centre भी जाते है।लेकिन जैसा कि आपको पता है। वहाँ आपको इंग्लिश सीखने के लिए पैसे देने होते है।

परंतु दोस्तों आज के समय में दुनिया डिजिटल हो गयी है। और अब हमारे पास पहले से बहुत ज़्यादा तरीक़े है। जिनका उपयोग करके हम कम से कम समय में अच्छी इंग्लिश बोलना सिख सकते है। वो भी बिना पैसे दिये। 

इसलिए आज हम english kaise sikhe जानने के लिए 9 english Speaking Apps के बारे में जानने वाले है। जहाँ से आप बिल्कुल free में अपने घर बैठे इंग्लिश सिख सकते है।

English kaise sikhe | Top 9 English Learning Apps in Hindi 

आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बताना चाहूँगा की यह पोस्ट आज मैं क्यों लिख रहा हूँ। मेरा जन्म बिहार के एक छोटे से गाँव में हुआ है। जहाँ से मैंने अपनी शिक्षा प्राप्त की है। हालाँकि मेरी पूरी शिक्षा हिंदी माध्यम से हुयी है। 

और इसी कारण मेरे लिए भी इंग्लिश का कोई  उतना महत्व नही था जब तक कि मैं शहर नही आया। लेकिन शहर आने के बाद मुझे काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा। 

मैं जहाँ भी नौकरी के लिए जाता वहाँ मेरे से इंग्लिश में सवाल पूछे जाते थे। हालाँकि उनके सवाल तो मुझे समझ आ जाते थे। लेकिन मैं उनका इंग्लिश में जवाब नही दे पता था। 

जिसका नतीजा ये हुआ की, मैंने बहुत से जगहों पर नौकरी तो देखी परंतु इंग्लिश ना आने के कारण मुझे कही नौकरी नही मिली है। भले ही आप कितने भी पढ़े लिख क्यों ना हो, आपके पास कितनी भी डिग्री, सर्टिफ़िकेट क्यों ना हो। अगर आपको इंग्लिश बोलनी नही आती। तो लोग आपके प्रति अपना एक अलग ही नज़रिया बना लेते है। 

इंग्लिश की माँग हर जगह बढ़ रही है। चाहे आप सरकारी नौकरी करना चाहते हो या प्राइवटे, आपको इंग्लिश आनी चाहिय। हमारे समाज में इंग्लिश भाषा को ले कर लोगों के बीच हमें एक अलग ही छवि देखने को मिलती है। 

इसलिए आजकल माँ-बाप अपने बच्चों (kids) को इंग्लिश medium स्कूल भेजना चाहते है। ताकि उनके बच्चों को भी अच्छी इंग्लिश बोलने में कोई परेशानी ना हो।

मेरे जैसे बहुत से लोग है। जिनको इंग्लिश ना आने के कारण बहुत बार निराशा हाथ लगी है। हालाँकि इंग्लिश केवल एक भाषा ही है। लेकिन अगर आपको यह भाषा नही आती तो आपको दिक़्क़त हो सकती है। 

इसलिए आज मैं आपके लिए 9 English Speaking App ले कर आया हूँ। जिसने मुझे इंग्लिश सीखने और बोलने में बहुत ही ज़्यादा मदद की, जिस का उपयोग करके मैंने अपने लिए एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर ली और कुछ अन्य भाषाओं को भी सिखा। आइए अब एक-एक करके उन ऐप्स के बारे में जानते है।

List of Best English Speaking Course Apps 2021 

#1 Babbel – Learn Languages 

English kaise sikhe?  Babbel यह एक बहुत ही शानदार ऐप है। जिसका उपयोग करके आप ना केवल इंग्लिश सिख सकते है। बल्कि अन्य भाषा जैसे – German, Spanish, Italian, French जैसी अन्य बहुत सारी भाषाओं को सीख कर बोल सकते है।

इस ऐप में आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलते है। जिनका उपयोग करके आप अपने इंग्लिश की vocabulary को भी ठीक कर सकते है। नये-नये शब्द सीख सकते है। यहाँ आपको real-life problem को ठीक करने के लिए भी सिखाया जाता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप आसानी से देख सकते है कि अभी तक मैंने कितना सिखा है।

परंतु यह ऐप फ़्री नही है। इस ऐप का उपयोग करने के लिए आपको हर महीने कुछ ना कुछ रक़म देनी होगी। इस ऐप में आपको कुछ ही lesson free मिलते है। आपको अच्छा लगे तो आप इसका कोर्स ख़रीद सकते है।

Download Babbel | Free 

Rating 4.5*

#2 Duolingo 

अगर आप अपने इंग्लिश अच्छी करने के लिए कोई Free app खोज रहे है। तो आपको Duolingo को डाउनलोड करना चाहिय। यह Best English Learning App है। जिसमें आपको English के साथ अन्य 30 भाषाएँ जैसे – Chinese, Russian, Arabic, Dutch,Japanese, Korean फ़्री में सीखने को मिलती है।

इस ऐप को अभी तक प्ले स्टोर से पूरी दुनिया में 300 मिल्यन लोगों ने डाउनलोड किया है। यह ऐप आपकी बहुत ज़्यादा हेल्प करेगी English grammar और vocabulary सीखने में।

Download Duolingo | Free 

Rating : 4.6*

Also Checkout Best book for English speaking :-

Speaking and Writing in English

Learn English through Hindi

Everyday Vocabulary More Than 6100 Words

#3 Cake – Learn English For Free 

बहुत से लोग ऐसे होते है। जिनको इंग्लिश तो आती है। लेकिन Lack of Confidence होने के कारण वो इंग्लिश बोलने से डरते है। तो उनके लिए यह best english learning app for indian for Free 

इस ऐप में आपको हर दिन की इंग्लिश के बहुत से नये शब्द सीखने को मिलते है। यहाँ बहुत सारी Categories और Fill in the Blanks भी देखने को मिलती है जो आपके लिए इंग्लिश को और भी आसान बना देती है। 

यही नही इस ऐप पर आप अपने voice को record कर के यह भी पता लगा सकते है की आप जो इंग्लिश शब्द का उच्चारण (pronunciation) कर रहे है वो सही है या नही।

इसके साथ ही आपके इंग्लिश बोलने को कोई दिक़्क़त ना आये, इसके लिए आपको इस ऐप पर आपके personal tutor भी मिलता है। जिनसे आप इंग्लिश में बात करके और भी अच्छी इंग्लिश बोलना सीख सकते है।

Download Cake | Free 

Rating 4.8*

#4 Hello English – Learn English 

learn english grammar through hindi अगर आप इंग्लिश से इंग्लिश नही सीखना चाहते और अपने लिए कोई ऐसा ऐप खोज रहे है। जिसकी मदद से आप हिंदी से इंग्लिश सीख सके। तो फिर आपके लिए english speaking in hindi app के लिए Hello English सबसे अच्छा साबित हो सकता है।

यह ऐप पूरी तरह से फ़्री है। इस ऐप की मदद से आप आसानी से हिंदी से इंग्लिश सीख सकते है। इस ऐप में आपको 10,000 से भी ज़्यादा इंग्लिश शब्दों की ऑडीओ डिक्शनेरी मिलती है। इंग्लिश सीखते समय अगर कोई दिक़्क़त आती है तो उसके लिए आपको यहाँ एक Chat Helpline का भी ऑप्शन दिया जाता है। जिसे की आप hello app के टीचर से बात कर पाये।

इसके अलावा आप अन्य 22 भारतीय भाषाओं जैसे – तमिल, तेलुगु, पंजाबी, नेपाली, बंगाली, उर्दू में भी इंग्लिश सीख सकते है। इस ऐप को अभी डाउनलोड करे, अगर आप भी अपनी भाषा से इंग्लिश सीखना चाहते है।

Download Hello English | Free 

Rating 4.5*

#5 EnglishScore – Free British Council English Test 

english speaking course app यह ऐप ब्रिटिश काउन्सिल की तरफ़ से बनाया गया है। जिसमें आपको एक 30 मिनट का फ़्री टेस्ट देना होता है। जिसमें आपका रिज़ल्ट आने के बाद आपको बताया जाता है की आपको अपनी इंग्लिश को और अच्छा करने के लिए क्या-क्या करना होगा।

इस ऐप की हेल्प से आप अपनी इंग्लिश की grammar & vocabulary skills को और अच्छा कर सकते है। यही नही इस ऐप पर आपको reading के साथ अपना listening levels भी बढ़ा सकते है।

साथ ही यह ऐप आपकी weaknesses or Strengths को भी बताता है। जिसे की आप अपनी इंग्लिश को और अच्छा कर पाये। इंग्लिश सीखने के बाद आप इस ऐप की मदद से अपने लिए Certificate को भी ख़रीद सकते है। जो आपको विदेश में नौकरी खोजने में मदद करेगा।

Download  EnglishScore | Free 

Rating 4.6*

#6 Learn English Vocabulary

इंग्लिश सीखने के लिए अगर आप कोई अच्छा Vocabulary app देख रहे है। जहाँ से आपको नये-नये शब्द मिल जाये, जिनका आप उपयोग आप अपनी daily life में  करके अपनी इंग्लिश अच्छी कर सके। तब ऐसे में  आपको इस ऐप को ज़रूर डाउनलोड करना चाहिय। इस ऐप में हमें 3000+ से भी ज़्यादा daily बोले जाने वाले शब्द  picture or pronunciations के साथ मिलते है।

यही नही इस ऐप पर आपको 75 से भी ज़्यादा लर्निंग टॉपिक दिये जाते है। जिनको सीख कर आप टेस्ट भी दे सकते है। और यह जान सकते है की आपको अभी कितना और सीखना है। इसके साथ ही इस ऐप अन्य कई भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। इस ऐप को यूज़ करने के लिए आपको इंटरनेट की भी ज़रूरत नही है।आप ऑफ़्लाइन भी यूज़ कर सकते है। 

Download Learn English Vocabulary | Free 

Rating 4.6*

#7 Learn English Form Hindi 

ये ऐप उनके लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। जिनको बिल्कुल भी इंग्लिश नही आती है। इस ऐप पर आपको हिंदी से इंग्लिश सीखने का मौक़ा मिलता है। 

इसके साथ ही इस ऐप पर अभ्यास करने के लिए Spelling Quiz, Present Tense Quiz, Multiword Verbs Quiz, Grammar Quiz और भी अन्य Quiz होते है। जो आपकी इंग्लिश अच्छी करने में मदद करते है।

इस अप्प पर हमें सारे tense जैसे Present, Past और Future Tense rules के साथ Grammar Rules भी सिखाए जाते है। सुनने और सुन के बोलने के लिए भी काफ़ी सारे इंग्लिश के sentences भी दिये गये है इस ऐप पर जिनका उपयोग करके कम समय में ही आप अच्छी इंग्लिश बोलना सीख सकते है।

Download Learn English Form Hindi | Free 

Rating 4.4*

#8 Kids Learn English 

यह ऐप ख़ासतौर से 1 क्लास से लेकर 8 क्लास तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। बच्चों को इंग्लिश सीखने के लिए यह ऐप काफ़ी अच्छा है। इस ऐप की मदद से आप अपने बच्चों को कम समय में अच्छी इंग्लिश बोलना सिखा सकते है। 

इंग्लिश sentences और words को कैसे पढ़ना है कैसे इंग्लिश के शब्दों को कैसे pronounce करना है। यह सब कुछ आपको इस ऐप में फ़्री में सिखाया जाता है।

Download Kids Learn English | Free  

#9 American English Speaking 

हॉलीवुड मूवी में जैसे इंग्लिश बोली जाती है। अगर आप भी वैसी ही अमेरिकन इंग्लिश बोलना सीखना चाहते है। तब आपको भी इस ऐप की ज़रूरत पड़ने वाली है। यह आप आपको अमेरिकन इंग्लिश बोलने और सीखने में मदद करेगा। 

english kaise sikhe

इस ऐप पर हमें 200 (American English) के lesson और audio फ़्री मिलती है। इसके साथ ही daily बोले जाने वाले अमेरिकन vocabulary भी दी जाती है । इस ऐप को offline भी यूज़ कर सकते है।

Download American English Speaking | Free 

निष्कर्ष

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने जाना की English bolna और padhna kaise sikhe, इसके लिए आज मैंने आपको2 9 English Learning app के बारे में जाना जहाँ से आप अपने घर बैठे ही फ़्री में इंग्लिश सीख सकते है। 

आशा करता हूँ आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो गयी होगी आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें कॉमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट को अपने दोस्तों, सोशल मीडिया पर शेयर करे।ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.