Valentine day क्यों मनाया जाता है? वैलेंटाइन डे का इतिहास-

Valentine day kyu manate hai in hindi:- दोस्तों आप सभी को पता है की हर साल February का महीना जैसे ही शुरू होता है प्यार करने वालों लोगों के बीच के अलग ही ख़ुशी की लहर शुरू हो जाती है।

जैसा कि आप जानते है Valentine day को प्यार करने वालों का दिन कहा जाता हैं, इस दिन का इंतजार हर प्रेम करने वाले करते हैं। वो वेलेंटाइन डे के दिन अपने प्यार का इजहार एक – दूसरे करते हैं, एक दूसरे को उपहार देते हैं | ये दिन सिर्फ दो प्रेमियों के लिए खास नहीं होता ब्लकि लोग इस दिन को अपने  परिवार, दोस्त, रिश्तेदार या किसी ख़ास साथी के साथ मिलकर यादगार पल बिता कर मानते हैं एक दूसरे को उपहार दे कर, अपनी फिलिंग शेयर कर के इस दिन को और खूबसूरत बनाते हैं, तभी तो वेलेंटाइन डे को प्रेमियों का दिन कहा जाता है|

लेकिन क्या आप जानते है कि वेलेंटाइन डे डेट का मतलब क्या होता है? वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और वेलेंटाइन डे वीक लिस्ट 2022 क्या है? और प्रपोज डे का मतलब क्या होता है? नहीं तब आज आप बिल्कुल सही लेख पर आए है। आज की इस पोस्ट में हम जानेगे वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? तो चलिए बिना देर किए सबसे पहले जानते है कि –

Valentine day कब मनाया जाता है?

फरवरी का महीना आते ही मौसम ख़ुशनुमा हो जाता हैं, लोगों के अंदर उल्लास छा जाता हैं, खास कर प्रेमि जोड़ों के लिए क्यूंकि वो इस महीने का इंतजार पूरे एक साल करते हैं, वेलेंटाइन week फरवरी के दूसरे हफ्ते से 7 तारीख़ से शुरू होता हैं, जिसमें Valentine day दूसरे हफ्ते के आख़िरी दिन 14 को मनाया जाता हैं |

Photo Credit : Pexels.com

valentine’s day meaning in hindi valentine’s day दो शब्दों से मिल कर बना है। valentine + day जिसमें valentine का मतलब होता है प्रेमी और day का मतलब होता है दिन, इसलिए valentine’s day को प्रेमियों का दिन भी कहा जाता है।

वैलेंटाइन डे का इतिहास | History of valentine day in hindi

दोस्तों आपके मन में भी यह सवाल कभी ना कभी आया होगा की वैलेंटाइन डे की क्या कहानी है? और हैप्पी वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

आपको बताना चाहेंगे Valentine day शुरुआत के पीछे एक प्रचालित कहानी हैं जो कि कुछ इस प्रकार से हैं – 

ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वाॅरजिन नाम की पुस्तक के अनुसार रोम के एक पादरी थे संत वेलेंटाइन जो कि दुनिया मे प्यार का बढावा देने मे विश्वास रखते थे, उनके लिए प्रेम ही जीवन था | रोम शहर के राजा क्लाॅडियस को संत वेलेंटाइन की ये बात पसंद नहीं आयी, उसका मानना था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की शक्ति और बुद्धी दोनों खत्म हो जाती हैं |रोम के राजा का मानना था कि एक कुंवारा अकेला सिपाही एक शादी शुदा सिपाही से युद्ध के लिए ज़्यादा उचित और प्रभावशाली होता  है, क्योंकि एक शादी शुदा सिपाही को हर वक़्त अपने परिवार की चिंता होगी, उसके युद्ध मे शाहिद हो जाने के बाद उनके परिवार का देखभाल कौन करेगा |

राजा ने अपने राज्य मे घोषणा करवा दिया कि कोई सिपाही शादी नहीं करेगा, राजा का आज्ञा का उल्लंघन करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी, ये घोषणा सुन कर सिपाही बहुत दुखी हुए हैं | सिपाहियों को पता था कि ये गलत है उनके साथ नाइंसाफी हो रही है लेकिन वो राजा के आज्ञा का उल्लंघन नहीं कर सकते थे इसलिए वो राजा के  आदेश का पालन करने पर मजबूर हो गए |

लेकिन रोम के संत वेलेंटाइन को राजा की ये नाइंसाफी बिल्कुल पसंद नहीं आयी उन्होंने ने रोम के राजा क्लाॅडियस  के आदेश के विरुद्ध जा कर प्रेम का प्रचार करने लगे और युवा सिपाहियों की शादी राजा से छुपाकर करवाने लगे|

जब राजा को पता चला कि संत वेलेंटाइन राजा के आज्ञा का पालन नहीं कर रहे हैं, राजा के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं हैं, तब राजा ने संत वेलेंटाइन को सजाये – मौत की सजा सुना दी| 14 फरवरी 269 को फांसी पर चढ़ा दिया गया |

संत वेलेंटाइन ने दुनिया मे प्यार का प्रचार किया, प्यार को मान्यता दी, प्यार के लिए अपनी जिंदगी बलिदान कर दी, उनकी इसी बलिदान को याद कर के आज पूरी दुनिया वेलेंटाइन डे मानते हैं |

वेलेंटाइन डे वीक लिस्ट 2022 | Valentine day week list 2022 Hindi

Valentine week की शुरुआत 7 फरवरी से होती हैं :-

1) ROSE DAY :-

7 फरवरी को Rose Day मनाया जाता हैं, मार्केट मे वेलेंटाइन वीक से पहले ही लाल, पीले, सफेद गुलाब मिलने लगते हैं, 7 फरवरी को प्रेमी जोड़ एक दूसरे को गुलाब दे कर rose day मानते हैं |

लाल गुलाब :- आप लाल गुलाब देकर सामने वाले को ऐहसास दिलाते हैं आप उनसे कितने प्यार करते हैं |क्यूंकि लाल गुलाब को पैशन और इमोशन से जुड़ा माना जाता हैं |

Photo Credit : Pexels.com

पीला गुलाब :– आप पीला गुलाब अपने दोस्तों को देकर उन्हें बता सकते हैं, कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं, क्यूंकि पीला गुलाब को दोस्ती का प्रतीक माना जाता हैं |

सफेद गुलाब :– आप किसी से बहुत ज़्यादा नाराज हो या किसी से झगड़ा कर लिए हो लेकिन आप सब कुछ भुला कर दोस्ती करना चाहते हैं, तो आप उन्हें सफ़ेद गुलाब देकर नयी दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं, सफ़ेद गुलाब को शांति का प्रतीक माना जाता हैं |

2) PROPOSE DAY :-

8 फरवरी को Propose Day के रूप मे मनाया जाता है, इस दिन लोग अपने पार्टनर को अपने फीलिंग्स के बारे मे बताते हैं, अपने पार्टनर के लिए वो क्या महसूस करते हैं अपने भावनाओं का इजहार कर उन्हें प्रपोज करते हैं |

3) CHOCOLATE DAY :-

9 फरवरी को Chocolate Day  के रूप मे मनाया जाता है, इस  दिन प्रेमी – प्रेमिका एक दूसरे को ख़ास कर दिल के आकार वाले चॉकलेट दे कर मानते हैं, प्यार करने वाले और कई तरह के चॉकलेट देकर इस दिन यादगार पल बिताते हैं |

4) TEDDY DAY :-

10 फरवरी को Teddy Day मनाते हैं, प्यार करने वाले अपने हमसफ़र को Teddy गिफ्ट कर अपने रिश्ते को और खूबसूरत और मजबूत बनाते हैं, वो अपनी teddy को अपनी प्यार की निशानी मानते हैं, और अपने रिश्ते मे अपनापन बढाते हैं |

5) PROMISE DAY :-

11 फरवरी को Promise Day मनाते हैं, इस दिन लोग अपने पार्टनर को वादा करते हैं कि वो उनका साथ हर वक़्त रहेंगे, खुशी हो या ग़म वो उनका साथ कभी भी नहीं जोड़ेंगे वो हमेशा उनके साथ रहेंगे उनपर हमेशा विश्वास करेंगे ऐसा promise कर के वो दोनों अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं |

6) HUG DAY :-

12 फरवरी को Hug Day मनाते हैं, इस दिन लोग एक दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी अपने हमसफ़र के साथ साझा करते हैं, Hug Day को खुशी और स्नेह का इज़हार का दिन कहा जाता हैं, Hug day के दिन एक दूसरे को गले लगाकर रिश्ते मे मिठास घोली  जाती हैं |

7) KISS DAY :-

13 फरवरी को Kiss Day के रूप मे मनाया जाता है, ये दिन वेलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है इस दिन प्रेमी – प्रेमिका एक दूसरे को किस कर अपने प्यार का इजहार करते हैं |

Final) VALENTINE DAY :-

दोस्तों आज हमने जाना की 14 फरवरी को Valentine Day के रूप मे मनाया जाता है, ये वेलेंटाइन वीक का आख़िरी दिन होता हैं, इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन बिताते हैं, एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर उन्हें एहसास दिलाते हैं, कि उनके जिंदगी मे उनके पार्टनर की क्या अहमियत होती हैं | वो अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं |

दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट जिसमें Valentine Day से संबंधित सभी जानकारियां हमने आपसे साझा किया | उम्मीद करते है आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी और आपको पता चल गया होगा की वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं।

यदि आपको कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें कॉमेंट करके बता सकते है। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version