सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम और सूर्य से उनकी दूरी

planets name in hindi धरती के बाहर दुनिया कैसी होगी? मानव सभ्यता शुरू से ही इसके बारे में जाना चाहती है। ब्रह्माण्ड की शुरुआत कैसे हुयी थी इसकी जानकारी विज्ञानिको को  big bang theory के बाद मिल गई है।

देखा जाये तो हमारा घर सौरमंडल कितना बड़ा है हमारे सौरमंडल में कितने ग्रह है इसकी जानकारी आज के समय में हमारे पास है।

आज की इस पोस्ट में हम जानेगे की सौर मण्डल  में मौजूद 8 grahon ke naam के क्या नाम है? 

All Planets name in hindi & English 

 वर्तमान 2021 की बात की जाये तो हमारे सौरमंडल में अभी 8 ग्रह मौजूद है। हालाँकि कुछ सालो पहले तक इनकी संख्या 9 थी।  लेकिन वैज्ञानिकों  ने प्लूटो को अब इसके बाहर निकाल दिया गया है क्योंकि यह छोटे ग्रह की श्रेणी में आता है। 

इन 8 को 4-4 में बटा गया है पहले 4 ग्रह वो है जो हमारे पृथ्वी जैसे ही है। अन्य 4 ग्रह वो है जो केवल गैस के गोले है। आइए अब एक-एक करके सभी ग्रहों के नाम जानते है।

S.noPlanet Hindi Name Planet English Name 
1Mercury (मर्करी)बुध 
2Venus  (वेनस)शुक्र 
3Earth (अर्थ)पृथ्वी 
4Mars (मार्स)मंगल 
5Jupiter (जूपिटर) बृहस्पति
6Saturn (सैटर्न )शनि 
7Uranus (युरेनस) अरुण 
8Neptune (नेप्‍च्‍यून)वरुण 

ये थे वो 8 ग्रह जो अभी हमारे सोलर सिस्टम में मौजूद है। जिनके नाम ऊपर देख सकते है। आइये जानते है कौन से ग्रह के अपना satellite यानी चाँद है। और वह सूर्य से कितनी दूरी पर मौजूद है। यह जानने से पहले यह जानते है की सौरमंडल क्या होता है।

सौरमंडल क्या होता है?  Solar System in Hindi 

हमारा सूर्य सौर Solar System के बिचो- बीच है।सूर्य सौरमंडल में ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है जिसके चारों ओर प्राकृतिक रूप से बने आकाशीय पिंडो, उल्काओं, और धूमकेतुओं चक्कर लगाते है जो हमारा सौर मंडल है।

हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा तारा सूर्य है जिसके गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) से सभी जुड़े है। जिस कारण सभी ग्रह अपनी अपने कक्षा में रह कर इसकी परिक्रमा करते है। आइये जानते है कितने ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं ? 

Solar system Planets Name in Hindi

वर्तमान समय में हमारे सौर मंडल में कुल 8 ग्रह मौजूद है और इन सभी ग्रहों की दूरी, द्रव्यमान, तापमान और क्षेत्रफल अलग-अलग है । सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ये सभी ग्रह अपने कक्षा में परिक्रमा करते है और आपस में टकराते नही है। आइए अब सभी ग्रहों के बारे में एक-एक ग्रहों का क्रम जानते  है।

graho-ke-naam

1 Mercury (बुध)

  • यह हमारे सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है और सूर्य के सबसे नज़दीक भी है। सूर्य से इसकी दूरी 3.6 करोड़ मील और पृथ्वी से 4.8 करोड़ मील दूर है।
  • यहाँ पर दिन का तापमान 430 डिग्री सेल्सियस होता है। और रात में -180 डिग्री सेल्सियस
  • यह सूर्य की परिक्रमा 88 दिनो में पूरा करता है।
  • बुध ग्रह का अपना कोई satellite यानी चाँद नही है।
  • सूर्य के सबसे नज़दीक होने के कारण इसका तापमान बहुत ज़्यादा होता है।
  • यह देखने में डार्क ग्रे यानी गहरे भूरे रंग का दिखाई देता है।

2 Venus ( शुक्र)

  • यह चाँद और सूरज के बाद सबसे चमकीला ग्रह है।
  • इसको Evening Star या Morning star भी कहते है।
  • यहाँ पर दिन का तापमान 465 डिग्री सेल्सियस होता है। और रात में तापमान -180 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।
  •  यह एक ऐसा ग्रह है जो उल्टी दिशा में परिक्रमा करता है यानी यह East to West की दिशा में सूर्य की परिक्रमा  करता है जो कि काफ़ी अजीब है।
  • शुक्र का भी अपना कोई चाँद नही है।
  • यह सोलर सिस्टम का सबसे गर्म ग्रह है। लेकिन फिर भी वैज्ञानिकों को यहाँ जीवन के लक्षण मिले है।शुक्र को पृथ्वी की बहन से भी बोला जाता है 
  • आप सोच रहे होंगे की बुध सबसे नज़दीक है सूर्य के फिर यह सबसे गर्म ग्रह क्यों है। क्योंकि इसमें एक thick layer है Cloud की जो कार्बन डायआक्सायड और अन्य गैस से मिल कर बनी है और यह सूर्य से आने वाली हीट को बाहर नही जाने देती इस कारण इस ग्रह का तापमान बुध से कही ज़्यादा है।
  • शुक्र ग्रह की  सूर्य से दूरी 6.72 करोड़ मील है। और पृथ्वी से 2.6 करोड़ मील है।
  • शुक्र की परिक्रमा अवधि 225 दिन में पूरी होती है 

3 Earth ( पृथ्वी)

  • सोलर सिस्टम में यही एक ग्रह है जहाँ पर जीवन है।
  • पृथ्वी के पास अपना एक ही satellite है जिसको हम चाँद बोलते है।
  • यह सूर्य की परिक्रमा 365 दिन में पूरी करता है।
  • पृथ्वी की आयु लगभग 4.543 अरब से भी ज़्यादा  है पृथ्वी से सूर्य की दूरी लगभग 14 करोड़ 96 लाख किलोमीटर है इतने दूर होने के बाद भी सूर्य की किरणों को पृथ्वी पर आने में केवल 8.3 मिनट ही लगते है।

4 Mars ( मंगल)

  • इसको हम red planet के नाम से भी जानते है।
  • यह लाल इसलिए दिखता है क्योंकि यहाँ पर iron oxide की मात्रा काफ़ी ज़्यादा है।
  • यह हमारे सौर मंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। जो की पृथ्वी से भी छोटा है। यहाँ का एक दिन 24.6 घंटे का होता है और एक साल 687 दिनों का ।
  • हमारे सौर मंडल का सबसे ऊँचा पहाड़ (mountain) मंगल ग्रह पर है  Nix Olympia जो पृथ्वी के हिमालय से भी कई गुना बड़ा है 
  • मंगल ग्रह के पास 2 उपग्रह है जिनको Phobos और Deimos कहते है।

5. Jupiter (बृहस्पति)

  • बृहस्पति हमारे सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा ग्रह है। इसकी सूर्य से दूरी 48.35 करोड़ मील है।
  • Jupiter सूर्य की परिक्रमा 12 साल में पूरी करता है।यह प्लानेट लाइफ़ को सपोर्ट नही करता है लेकिन इसके मून Europa पर  वैज्ञानिकों को लाइफ़ के संकेत मिले है।
  • जुपिटर ग्रह के पास 79 उपग्रह है। जिनमे से 4 Galileo Galilei  द्वारा सन 1610 में Jupiter के चार उपग्रह (satellite) की खोज की जिनके नाम है -lo, Europa Ganymede or Callisto.
  • सौरमंडल में मौजूद 200 उपग्रह में से Ganymede हमारे सूर्य का सबसे उपग्रह बड़ा है।जिसका आकार बुध ग्रह से भी काफ़ी ज़्यादा बड़ा है यह एक अकेला उपग्रह है जिसका अपना खुद का magnetic field है। 

6. शनि Saturn 

  • शनि ग्रह दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है Jupiter के बाद हमारे सोलर सिस्टम में।
  • शनि की सूर्य से दूरी 88.68 करोड़ मील और पृथ्वी से 55.10 करोड़ मील दूर है।
  • सैटर्न (Saturn) के बाहर जो रिंग दिखाई देती है उसकी खोज Galileo द्वारा की है 
  • शनि ग्रह के पास 82 moons है लेकिन अभी केवल 53 moons की ही पहचान हुई, जिसमें से Titan सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है।
  • इस ग्रह पर एक दिन केवल 10.7 घटे में पूरा हो जाता है। जबकि एक साल 29 साल का होता है।

7. अरुण (Uranus) 

  • William Herschel ने सबसे पहले अरुण  की खोज टेलीस्कोप से की थी।
  • अरुण, सूर्य से दूरी के अनुसार सातवाँ और आकार में तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  •  सूर्य का चक्कर लगाने में इसे 84 साल लग जाते  है। 
  • अरुण के पास 27 उपग्रह है।
  • यहाँ तापमान -224.2 डिग्री सेल्सियस तक भी जाता है Uranus सोलर सिस्टम का सबसे ठंडा ग्रह है।
  • अरुण भी East to West  यानी पूर्व -पश्चिम  दिशा में सूर्य की परिक्रमा करता है । 
  • यह ग्रह पानी, मेथेन, यूरिक जैसे अन्य कई गैस से से मिल कर बना है यहाँ जीवन सम्भव नही है।
  • इसे ग्रीन प्लानेट भी कहा जाता है।

8. वरुण (Neptune) 

  • यह हमारे सूर्य मंडल का अंतिम ग्रह है।
  • Neptune और Uranus दोनो सोलर सिस्टम के सबसे ठंडे ग्रह है। 
  • इसके पास 14 उपग्रह है जिसमें से सबसे बड़ा moons है ट्रायटॉन (triton) जिसको खोज john Galle ने की थी।
  •  यह सूर्य से सबसे दूर होने के कारण यह   सूर्य का एक चक्कर 165 साल में  पूरी करता है।

FAQ 

कितने ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं ग्रहों की परिक्रमा अवधि ?

Planet Hindi Name Planet English Name सूर्य की परिक्रमा अवधि 
Mercury (मर्करी)बुध 88 दिन 
Venus  (वेनस)शुक्र 225 दिन
Earth (अर्थ)पृथ्वी 365 दिन 
Mars (मार्स)मंगल 687 दिन
Jupiter (जूपिटर) बृहस्पति12 साल
Saturn (सैटर्न )शनि 29 साल
Uranus (युरेनस) अरुण 84 साल 
Neptune (नेप्‍च्‍यून)वरुण 165 साल 

सूर्य से ग्रहों की दूरी 

ग्रह सूरज से दूरी 
Mercury (मर्करी)58 million km 
Venus  (वेनस)108 million km
Earth (अर्थ)93 million km
Mars (मार्स)227.9 million km
Jupiter (जूपिटर) 778 million km
Saturn (सैटर्न )1,427.0 million km
Uranus (युरेनस) 2,871.0 million km
Neptune (नेप्‍च्‍यून)4,497.1 million km

यह भी पढ़े

सोलर सिस्टम देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

फ़ोटो बनाने वाला ऐप्स 2021

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.