North Korea aur uske ajeeb kanoon jo aap nahi janate

North Korea और वहाँ के अजीबो-गरीब क़ानून जो किसी और देश में नही है

North Korea का नाम सुनते ही आपके दिमाग़ में एक ही नाम आया होगा किम जांग उन . किम जांग उन एक ऐसा तानाशाह है जो दुनिया में अपने पागलपन और अपनी क्रूरता के लिए प्रसिद्ध है।

अमेरिका से संबंधो के खरब होने की वजह से North Korea / उत्तर कोरिया और किम जांग उन का नाम आज विश्व का हर इंसान जानता है।

North Korea एक ऐसा देश है जिसके बारे में लोगों को बस उतनी ही जानकारी है जितनी वो बाहर दूसरों को देना चाहता है। उत्तर कोरिया एक ऐसा देश जहाँ गए टुरिस्ट्स को फ़ोटो लेना माना है।

क्योंकि किम जांग उन को लगता है की फ़ोटो लेने से उनके देश North Korea की ग़रीबी विश्व के सामने दिखेगी जो उसके देश की छवि को ख़राब कर देगी।

उत्तर कोरिया/North Korea का तानाशाह किम जांग उन अपनी सनक में अमेरिका को भी युद्ध  की धमकी देता है. और अमेरिका भी इस सनकी तानाशाह से सीधे युद्ध करने से डरता है।

आज हम अपने इस लेख में नोर्थ कोरिया की कुछ ऐसे तथ्यों को जानेंगे जो हैरान कर देने वाले है. उससे पहले हमें इसका इतिहास जानने की ज़रूरत है।

उत्तर कोरिया / North Korea का इतिहास

सन 1945 से पहले उत्तर कोरिया/North Korea और दक्षिण कोरिया / South Korea नाम के दो देश नही है सिर्फ़ एक देश हुआ करता था जिसका नाम कोरिया था और इसपे कोरियाई राजाओं का शासन हुआ करता था।

1905 में  रूस और जापान के बीच युद्ध हुआ जिसमें  सन 1910 में जापान ने पूरे कोरियाई प्रायद्वीप पे क़ब्ज़ा कर लिया. द्वितीय विश्व युद्ध  1945 के ख़त्म होने से पहले तक पूरे कोरिया पर जापान का अधिकार था।

द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार के बाद कोरिया एक भाग पर  अमेरिका और दूसरे भाग पर  रूस ने क़ब्ज़ा कर लिया था,और यही वो कारण बना जिसने एक प्रायद्वीप को दो देशों में विभाजित कर दिया।

उत्तर कोरिया/North Korea और दक्षिण कोरिया/South Korea पूरे प्रायद्वीप पर अपना अपना दावा करते है जो इनके बीच तनाव का कारण है। 1950 में दोनो देशों के बीच पूरे कोरिया प्रायद्वीप पर अधिकार को ले कर युद्ध शुरू हो गया जो सन 1953 तक लड़ा गया लेकिन इस युद्ध में किसी भी देश को विजय नही मिली।

लेकिन आज भी ये युद्ध दोनो देशों के बीच जारी है क्योंकि इन दोनो देशों ने कभी युद्ध विराम की संधि पर हस्ताक्षर नही किए है. सन 2001 में नोर्थ कोरिया/North Korea ने अपनी तरह से इस युद्ध पर विराम लगा दिया लेकिन दक्षिण कोरिया ने कभी विराम नही लगाया।

1948 में अमेरिका की देख रेख में दक्षिण कोरिया में हुए चुनाव में उत्तर कोरिया/North Korea की पार्टी ने भाग लेने से मना कर दिया था जिसकी वजह से उत्तर और दक्षिण कोरिया में 2 अलग अलग सरकारों का गठन हुआ।

त्तर कोरिया/North Korea को रूस का साथ मिला और किम इल सूँग को रूस का समर्थन प्राप्त हुआ. प्यांयैंग उत्तर कोरिया की राजधानी है।

उत्तर कोरिया/North Korea विश्व का एक ऐसा देश है जो किसी भी धर्म को नही मानता है. North Korea/उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जांग इल ने एक बार दक्षिण कोरिया के फ़िल्म Director को अगवा कर लिया था।

और कई साल तक उन्हें उत्तर कोरिया/North Korea में रखा जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसी फ़िल्म बनाना था जो सिर्फ़ उसकी और उत्तर कोरिया की जयकार करे।

वहाँ से किसी तरह भागने के बाद Director  और उनकी पत्नी ने बताया की किम जांग इल दुनिया भर से hollywood मूवीज़ की CD इक्कठि करता है और उन्हें देखता है।

यहाँ किम जांग इल की मृत्य के बाद उसकी लाश को शीशे में सुरक्षित करके रखा हुआ है।

उत्तर कोरिया के अजीबो-गरीब क़ानून जो किसी और देश में नही है

सोचिए क्या हो की सरकार ये नियम बना दे की आपको बाल किस तरीक़े से कटवाने है तो आप कहेंगे की ऐसा नियम भी कोई क्यों लगाएगा तो आपको बता दे की उत्तर कोरिया/North Korea में बाल कटवाने और उन्हें स्टाइल करने के लिए भी सरकार ने नियम बना रखे है उत्तर कोरिया/North Korea की जनता को इसका पालन कठोरता से करना होता है. 

यहाँ पर सिर्फ़ एक रेडीओ चैनल है जिस पर सिर्फ़ वहाँ की North Korea सरकार के बारे में ही बताया जाता है. और इस चैनल को आप बंद भी नही कर सकते हो।

North Korea यहाँ तक दावा करता है की उसके देश की 99 % जनता पढ़ी लिखी है। जबकि पूरी दुनिया को पता है की वहाँ की अधिकांश जनता ग़रीबी रेखा के नीचे रहती है।

North Korea की सरकार ने नियम बना रखे है की आप अपना घर किस रंग से रंगोगे, अगर आप अपराध करते हो तो इसके बहुत कठोरे दंड है जिसमें आपके साथ साथ आपके तीन पीढ़ियों को भी आपके अपराध की सजा मिलती है।

वहाँ पर अगर आप घूमने जाते हो तो आपके साथ एक उत्तर कोरिया /North Korea का ऑफ़िसर भी होगा आप वहाँ स्वतंत्र रूप से नही घूम सकते हो और ना ही फ़ोटो खींच सकते हो।

यहाँ तक कि अपना अपना फ़ोन ले कर भी उत्तर कोरिया में नही घूम सकते हो. और ना ही वहाँ के निवासियों से बात कर सकते हो।

उत्तर कोरिया में ब्लू कलर की जींस पहनना मना है।

वहाँ पर सिर्फ़ एक ही इंटर्नेट कम्पनी है जो अपनी सेवाएँ देती है आपको ये जान कर हैरानी होगी की उत्तर कोरिया/ North Korea में इंटर्नेट भी सीमित लोग ही उपयोग कर सकते है।

वहाँ पर दक्षिण कोरिया की फ़िल्म देखना क़ानूनन जुर्म है जिसके लिए आपको जेल में डाल दिया जाता है और उत्तर कोरिया/में पोर्न पूरी तरह से बैन है। नोर्थ कोरिया ने खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम रेड स्टार नाम से बना रखा है।

वहाँ पर कोई  प्राइवट चैनल नही है वहाँ सरकार द्वारा नियंत्रित सरकारी चैनल है जिनपे सिर्फ़ सरकार और उसके कार्यों का प्रसारण किया जाता है।

वहाँ के आम जनता के लिए कार रखना मना है वहाँ इसकी अनुमति सिर्फ़ सरकार के कुछ मंत्री सेना के अफ़सर को है।

एक ऐसा देश है जहाँ ना तो विश्व का इतिहास और ना ही खुद उसका इतिहास पढ़ाया जाता है वहाँ सिर्फ़ वहाँ के पूर्व तानाशाह किम जांग 1 और किम जांग 2 की वीर गाथा पढ़ायी जाती है.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version