केवल 1 मिनट में ऐसे बदले अपने Jio Fiber WiFi का पासवर्ड और वाईफाई नेम

jio fiber wifi router password kaise badle : दोस्तों आज के समय में जिओ ने अपने इंटरनेट प्लान और स्पीड की वजह से पूरे भारत में तहलका मचा रखा है। 

ऐसे में अगर आप ने भी अपने घर पर Jio Fiber का कनेक्शन लिया है और जानना चाहते है की Jio Fiber का पासवर्ड कैसे बदले।

तब आप बिल्कुल सही जगह आये है।आज की पोस्ट में हम जानेगे की How to Change jio fiber default username and password step by step in hindi.

इसे पहले भी हम यह जान चुके है की अपने वाइफ़ाई का पासवर्ड कम्प्यूटर में कैसे पता करे, यदि आपने अभी तक वह पोस्ट नहीं पढ़ी तो आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए। तो चलिए अब जानते है की जिओ वाईफाई राउटर का पासवर्ड कैसे बदले?

Jio Fiber WiFi Password कैसे बदले?

दोस्तों जिओ फाइबर install करने के बाद हम पासवर्ड बदलने के लिए दो तरीक़ों का उपयोग कर सकते है। इसलिए चलिए बिना देर किये दोनो तरीक़ों को एक -एक करके जानते है।

पहला तरीक़ा :- जिओ फाइबर राउटर का पासवर्ड कैसे बदले मोबाइल से – 

Jio Fiber router का पासवर्ड बदलने के लिए सबसे पहले आपको Google Play store से My Jio App को डाउनलोड करके अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा।

  • अब आपको उसी नम्बर से लॉगिन करना है। जिस नम्बर का उपयोग करके अपने Jio Fiber लिया है। या फिर अपने नम्बर से लॉगिन करके अपने Fiber वाले नम्बर को अपने My Jio App में जोड़े।
  • लॉगिन करते समय आपको एक OTP मिलेगा, जिसको डालने के बाद आप माई जिओ ऐप में लॉगिन हो जायेगे।
  • My Jio में लॉगिन होने के बाद Fiber वाले ऑप्शन पर जाये।
  • फाइबर वाले ऑप्शन पर आने के बाद आपको My Device का ऑप्शन मिलेगा, जैसा कि आप नीचे पिक्चर में देख सकते है।
  • अब My Device पर क्लिक करे, उसके बाद आपके सामने एक ऐसा ऑप्शन आयेगा, जैसा कि आप नीचे देख पा रहे है। अब WiFi Setting पर कल्कि करे और अपने वाइफ़ाई का पासवर्ड बदले।

दोस्तों ये तो था पहला तरीक़ा जिसकी मदद से आप अपने जिओ वाइफ़ाई फाइबर का पासवर्ड बदल सकते है। लेकिन इस तरीक़ा का उपयोग केवल वाइफ़ाई पासवर्ड बदलने के लिए ही किया जा सकता है।

आइये अब दूसरे तरीक़े को जानते है, जिसकी मदद से आप वाइफ़ाई पासवर्ड के साथ अपने वाइफ़ाई का नाम भी बदल सकते है।

दूसरा तरीक़ा :- How to change Jio fiber Wifi Password or Wifi Name in hindi 

आपने जिओ फाइबर राउटर को लॉगिन करके access करने के लिए आपको सबसे पहले अपने jio fiber default username and password से लॉगिन करना होगा, इसकी जानकारी आपको Jio Fiber के Box में मिल जायेगी। या नीचे से यूज़र नेम और पासवर्ड की जानकारी दी गई है।

  • वाईफाई कनेक्ट करके सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या पीसी में ब्राउज़र खोलने के बाद type करे 192.168.29.1 
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहाँ आपको User Name में (Admin) और Password में (Jiocentrum) बिना स्पेस दिये लिख कर लॉगिन करे।
  • अब आपको अपना Jio router का पासवर्ड अप्डेट करने के लिए नया पासवर्ड डालने को बोला जायेगा, नया पासवर्ड डाल कर सबमिट करे।
  • पुनः लॉगिन करे, लॉगिन करने के बाद आप जिओ राउटर के Home page पर आ जायेगे।

यहाँ कई सारे ऑप्शन मिलेंगे, अब आपको Network वाले ऑप्शन पर क्लिक करके Wireless वाले ऑप्शन को सलेक्ट करे।

  • Wireless में आपको Access Point, Profile और WPS को बदलने का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • यहाँ से आप Profile में जाकर और राइट क्लिक करके Edit के ज़रिये अपने Wifi SSID और पासवर्ड को बदल सकते है।

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने जाना की कैसे आप आपने जिओ फाइबर का पासवर्ड और वाइफ़ाई का नाम बदल सकते है। दोस्तों आशा करता हूँ अब आपको अपना वाइफ़ाई पासवर्ड बदलने में कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। यदि आपको इस लेख को पढ़ने के बाद भी कोई प्रॉब्लम आ रही है, और आप अभी भी अपना जिओ वाईफाई राउटर का पासवर्ड नहीं बदल पा रहे है।

तो आप हमसे बिना किसी संकोच के कॉमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते है। यदि आपको यह जानकारी आपको पसंद आयी तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।

1 thought on “केवल 1 मिनट में ऐसे बदले अपने Jio Fiber WiFi का पासवर्ड और वाईफाई नेम”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.