Home Automation क्या है? और यह कैसे काम करता है?

दोस्तों क्या आप जानते है Home automation kya hai? और यह कैसे काम करता है। यदि नहीं तब आप बिल्कुल सही जगह पर आये है।

जैसा कि हम सब अपने पास देख रहे है। टेक्नॉलजी की मदद से हम इंसानो ने अपने जीवन में बहुत से बदलाव किये है। और बहुत से बदलाव अभी करने बाक़ी है।

टेक्नॉलजी का उपयोग आज हर  क्षेत्र  में हो रहा है। जिसे मानव जीवन और भी सुलभ बनाया जाये। ऐसे ही घर को भी Smart home बनाने के लिए Home automation सर्विस का उपयोग किया जा रहा है।

Home Automation kya hota hai?

होम ऑटोमेशन एक ऐसा तरीक़ा है जिसको उपयोग करके आप अपने घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को इंटरनेट के माध्यम से कनेक्ट करके उन्हें कही से भी remotely control कर सकते है।

सारे होम ऑटोमेशन डिवाइस को Internet of things (IoT) भी कहा जाता है। आज के समय में काफी सारे होम ऑटोमेशन smart devices मौजूद है। जैसे कि Google assistant, Alexa, Siri 

जिनकी मदद से घर से सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो को एक केंद्रीकृत (Centralized) करके अपने हिसाब से कंट्रोल किया जा सकता है। होम ऑटोमेशन की मदद से आप एक नोर्मल घर को  Smart House बना सकते है।

 होम ऑटोमेशन से क्या कंट्रोल कर सकते है?

Lighting Control :- होम ऑटोमेशन का उपयोग करके घर में उपयोग होने वाली सभी लाइट को कही से भी off, on कर सकते है।इसके लिए आपको घर पर भी रहने की ज़रूरत नहीं है। जिसे इलेक्ट्रिसिटी की भी बचत होगी। 

साथ ही घरों में यूज़ होने वाली लाइट की brightness और Colour को भी अपने अनुसार सेट कर सकते है।लाइट ऑन, ऑफ़ का भी टाइम सेट कर सकते है की इस टाइम पर लाइट ऑफ़ और ऑन हो जाये।

Security Control :- आज के समय में अपराध कितना ज़्यादा बढ़ गया है। आये दिन चोरी की वारदात होती रहती है।घरों में होने वाली चोरीयो के कारण होम ऑटोमेशन आज के समय में सबसे ज़्यादा home security के लिए उपयोग किया जा रहा है। 

 होम ऑटोमेशन ज़रिये कही से भी अपने घर के CCTV, Fire Alarm, Security Locks और Smoke Detectors को कंट्रोल और मॉनिटर किया जा सकता है।

Climate Control :- आजकल हर पल वातावरण में कुछ ना कुछ बदलाव हो रहा है। कभी गर्मी ज़्यादा हो जाती है तो कभी ठंड ऐसे में हर समय घर का तापमान बदलता रहता है।Smart Thermostats के ज़रिए घर के वातावरण को अनुकूल बना सकते है। 

इसके लिए केवल आपको Smart device में कुछ सेट्टिंग करके छोड़ देना है। जिसके बाद वह ऑटमैटिक वातावरण को मौसम के अनुसार अनुकूल बना देगा। साथ ही बिजली की भी बचत होगी।

KeyLess Entry :- स्मार्ट होम ऑटमेशन डिवाइस लगाने के बाद अपने घर को खोलने के लिए आपको Key यानी चाबी की भी ज़रूरत नहीं, जी हाँ अपने सही सुना आप बिना चाबी के भी अपने घर को खोल या बंद कर पायेंगे।

Voice Control :- जैसा कि अभी आप अपने आस पास देख सकते है। गूगल भी voice control पर ज़्यादा ध्यान दे रहा है ताकि आने वाले भविष्य में लोग अपने Voice Command से ही सब कुछ कंट्रोल कर पाये, इसके लिए अभी से आप होम ऑटमेशन का सहारा ले सकते है। और अपने घर के टीवी, लाइट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अपने आवाज़ के ज़रिए कंट्रोल कर सकते है।

होम ऑटोमेशन काम कैसे करता है? How Does Home Automation Work in Hindi

होम ऑटोमेशन डिवाइस हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर से मिल कर बना होता है। जिसमें मुख्यतः तीन Elements लगे होते है Controllers, Sensors और Actuators

सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में Sensors लगे होते है जिन्हें आसानी से internet से कनेक्ट करके कही से भी मेंनेज किया जा सकता है। 

फिर चाहे व्यक्ति घर में हो या अपने घर से हज़ारों किलोमीटर दूर वह अपने मोबाइल से घर में उपयोग होने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो को कंट्रोल कर सकता है।

Controllers :- जैसा इसका नाम है वैसा ही काम भी है। इसकी मदद से आप अपने घरों में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अपने स्मार्टफोन, लैप्टॉप और कम्प्यूटर से कंट्रोल कर सकते है।

Sensor :- यह घर के तापमान के साथ घरों में उपयोग होने वाली लाइट के तापमान को मौसम के अनुसार ऑटमैटिक adjust करने में मदद करता  है।

Actuators :- घरों में उपयोग होने वाले Light Switch, Motors और Motorized डिवाइस को कंट्रोल करने में मदद करता है।

दोस्तों आज की पोस्ट में हमने जाना की Home automation क्या होता है और यह कैसे काम करता है। आज के समय में काफी सारे डिवाइस आ गये है। जिनकी मदद से आप भी अपने नोर्मल घर को स्मार्ट घर बना सकते है।

यह टेक्नॉलजी बहुत ही तेज़ी से पूरी दुनिया में यूज़ की जा रही है। क्योंकि इसके बहुत सारे फ़ायदे है। जिनके बारे में हमने अभी जाना। दोस्तों उम्मीद करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.